मा मुख्यमंत्री की घोषणा संख्या -259/2026 तामली–रूपालीगाड़–सीम मोटर मार्ग निर्माण को मिली वित्तीय स्वीकृति*

चम्पावत, 31 जुलाई 2026
*मा मुख्यमंत्री की घोषणा संख्या -259/2026 तामली–रूपालीगाड़–सीम मोटर मार्ग निर्माण को मिली वित्तीय स्वीकृति*

*79.44 लाख रुपये की प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति, प्रथम किश्त के रूप में 47.664 लाख रुपये जारी*

*सड़क निर्माण से क्षेत्र के लोगों को आवागमन की बेहतर सुविधा मिलेगी: जिलाधिकारी*

माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी की घोषणा संख्या-259/2026 के क्रम में जनपद चम्पावत के विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत तामली से रूपालीगाड़ होते हुए सीम तक मोटर मार्ग निर्माण के लिए राज्य सरकार द्वारा 79.44 लाख रुपये की प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति प्रदान की गई है। इसके सापेक्ष प्रथम किश्त के रूप में 47.664 लाख रुपये जारी किए गए हैं।

शासन की ओर से जारी आदेश के अनुसार कार्य का निष्पादन निर्धारित मानकों एवं वित्तीय नियमों के अनुरूप किया जाएगा। कार्य प्रारम्भ करने से पूर्व आवश्यक तकनीकी स्वीकृतियां प्राप्त की जाएंगी तथा निर्माण कार्य की गुणवत्ता, पारदर्शिता एवं समयबद्धता सुनिश्चित की जाएगी। कार्यस्थल पर योजना से संबंधित सभी आवश्यक विवरणों का सूचना बोर्ड भी स्थापित किया जाएगा।

जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार ने कहा कि मा. मुख्यमंत्री के नेतृत्व में जनपद में सड़क संपर्क को मजबूत करने की दिशा में लगातार कार्य हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस मोटर मार्ग के निर्माण से क्षेत्र के ग्रामीणों को आवागमन में सुविधा मिलेगी, विकास कार्यों को गति मिलेगी तथा शिक्षा, स्वास्थ्य एवं अन्य आवश्यक सेवाओं तक पहुंच और अधिक सुगम होगी। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को कार्यों का नियमित अनुश्रवण करते हुए निर्धारित समयसीमा में गुणवत्तापूर्ण निर्माण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।