अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस
12अगस्त 2026
=====================
युवा वही होता हे
जिनके हाथ में शक्ति
पैरों में गति , हृदय में ऊर्जा
ओर आँखो में सपने होते हे
**************************
आज दिनांक 12 अगस्त 2026,को कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय टनकपुर में सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चंपावत के दिशा निर्देशानुसार साक्षरता एवं विधिक जागरूकता क्रम में न्यायिक मजिस्ट्रेट माननीय काजल रानी जी के नेतृत्व में विद्यालय के छात्राओं,अध्यापिकाओं ,बाह्य न्यायालय के स्टाफ के साथ अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस मनाया ओर बताया कि 12 अगस्त 2000 से प्रत्येक वर्ष विश्व भर में अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस मनाया जाता हे,आज के समय भारतवर्ष की आधी आबादी युवा हे,
*****************************
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि माननीय न्यायिक मजिस्ट्रेट काजल रानी जी ओर कार्यक्रम का संचालन plv बिजेंद्र अग्रवाल ने किया
******************************
माननीय न्यायिक मजिस्ट्रेट माननीय काजल रानी जी ने समस्त छात्राओं को विकसित राष्ट्र,बनाने एवं राष्ट्र निर्माण में सभी युवाओं को अपना योगदान करने की शपथ दिलाई
इसके अतिरिक्त यह भी बताया कि हमारे देश के युवा चाहे खेल के क्षेत्र हो,युद्ध का मैदान हो,विज्ञान का क्षेत्र हो,शिक्षा का क्षेत्र हो हमारे देश के युवाओं ने अपने शौर्य , पराक्रम,ज्ञान,बुद्धिमत्ता से राष्ट्र का नाम स्वर्ण अक्षरों में अंकित करवाया हे
युवा हे तो सपनो में उड़ान होती हे,
युवा हे तो भारत की पहचान होती हे
युवा हे तो भविष्य में विश्वास हे
युवा हे तो राष्ट्र के विकास का प्रकाश हे
**************************
प्रश्न
क्या राष्ट्र की शक्ति उसकी सेना में
क्या राष्ट्र की शक्ति उसकी अर्थ व्यवस्था में होती हे
क्या राष्ट्र की शक्ति उसके प्राकृतिक संसाधनों में होती हे
**************************
उत्तर
राष्ट्र की शक्ति उसके युवाओं के हाथों में होती हे
**************************
युवा केवल ऊर्जा का नाम नहीं हे
युवा केवल आयु का नाम नहीं हे
युवा केवल सपनों का नाम नहीं हे
*************************
युवा परिवर्तन का नाम हे
युवा संकल्प का नाम हे
युवा संघर्ष का नाम हे
युवा राष्ट्र निर्माण का नाम हे
*************************
कार्यक्रम में विद्यालय की वार्डन प्रेमा ठाकुर,अध्यापिका रेणु एवं अन्य समस्त अध्यापिकाएं,बाह्य न्यायालय के डिप्टी नाजिर भरत सिंह बोहरा जी एवं अन्य स्टाफ ,मीडिया के गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे
*****************************
विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर में plv अमित कुमार ने नशे के विरुद्ध अभियान,plv किरन जोशी ने किशोर न्याय अधिनियम 2015,,plv सुनील कुमार ने साइबर क्राइम ओर हेल्प लाइन,plv अंजू बोहरा ने युवाओं के अधिकार ओर कर्तव्य plv बिजेंद्र अग्रवाल ने अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस का आरंभ,उसके उद्देश्य,ओर युवाओं की राष्ट्र के प्रति कर्तव्यों की जानकारी प्रदान की
********************************शिविर में plv अधिकार मित्र विजेंद्र अग्रवाल,अमित कुमार,किरन जोशी,सुनील कुमार,अंजू बोहरा उपस्थित रहे
लाभार्थी की संख्या=131


