*छात्रवृत्ति हेतु नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल (NSP) पर ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 30 सितंबर, पात्र विद्यार्थी शीघ्र करें आवेदन*

चंपावत 18 सितंबर 2026,

*छात्रवृत्ति हेतु नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल (NSP) पर ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 30 सितंबर, पात्र विद्यार्थी शीघ्र करें आवेदन*

जिला समाज कल्याण अधिकारी श्री आर एस सामंत ने जानकारी देते हुए बताया कि समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित वर्ष 2026-27 के लिए कक्षा 1 से 12 एवं उससे उच्च कक्षाओं में अध्ययनरत अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, पिछड़ी जाति, दिव्यांग एवं आर्थिक रूप से पिछड़े वर्ग (EBC – कक्षा 9 से ऊपर) के छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति योजना का लाभ प्रदान करने हेतु नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल खोल दिया गया है।

सभी पात्र विद्यार्थी नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट www.scholarships.gov.in पर जाकर दिनांक 30 सितंबर 2026 तक नवीन पंजीकरण (Fresh Registration) तथा नवीनीकरण (Renewal) के लिए ऑनलाइन आवेदन जमा कर सकते हैं।

उन्होंने बताया कि विभागीय आंकड़ों के अनुसार, जनपद में वर्तमान में आवेदन करने वाले विद्यार्थियों की संख्या गत वर्ष की तुलना में केवल 44 प्रतिशत है तथा पोर्टल पर आवेदन करने के लिए अब केवल 15 दिन शेष बचे हैं।

उन्होंने कहा सभी शिक्षण संस्थानों, संबंधित अधिकारियों एवं समस्त पात्र छात्र-छात्राओं से अपील की जाती है कि वे निर्धारित अंतिम तिथि 30 सितंबर 2026 से पूर्व अपना ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया अनिवार्य रूप से पूर्ण करें, ताकि जनपद का कोई भी पात्र विद्यार्थी छात्रवृत्ति का लाभ प्राप्त करने से वंचित न रहने पाए।