मा. मुख्यमंत्री के ‘ड्रग्स फ्री देवभूमि’ संकल्प के तहत नशामुक्ति अभियान की समीक्षा

*मा. मुख्यमंत्री के ‘ड्रग्स फ्री देवभूमि’ संकल्प के तहत नशामुक्ति अभियान की समीक्षा*

*जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार की अध्यक्षता में हुई एन-कार्ड समिति की बैठक*

*जिलाधिकारी ने प्रचार प्रसार कर जनजागरूकता के दिये आवश्यक दिशा निर्देश*

*चम्पावत 26 नवंबर 2026

माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के ‘ड्रग्स फ्री देवभूमि’ के संकल्प के अनुरूप जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार की अध्यक्षता में गुरुवार को जिला स्तरीय एन-कार्ड समिति की बैठक आयोजित हुई। जिलाधिकारी ने मादक पदार्थों की अवैध बिक्री और तस्करी की रोकथाम, पुलिस की कार्रवाई तथा जनजागरूकता कार्यक्रमों की समीक्षा की। जिलाधिकारी ने सभी सम्बंधित अधिकारियों को जन जागरूकता एवं प्रचार प्रसार कर नशे की लत से लोगों को दूर रखने हेतु व्यापक स्तर पर प्रचार प्रसार किये जाने की बात कही।

बैठक में पुलिस अधीक्षक श्रीमती रेखा यादव ने बताया कि अक्टूबर में जनपद में एनडीपीएस अधिनियम के तहत 19 अभियुक्तों के विरुद्ध 11 मुकदमे दर्ज किए गए। इनमें बनबसा में पांच, टनकपुर में चार तथा चम्पावत और लोहाघाट में एक-एक मुकदमा दर्ज हुआ। इन मामलों में 165.52 ग्राम स्मैक व हेरोइन, 2.151 किलोग्राम चरस, 1.104 किलोग्राम अफीम, 2,770 कैप्सूल व टैबलेट तथा 54 इंजेक्शन बरामद किए गए। वर्ष 2026 में अब तक जनपद में 495 नाली क्षेत्र में भांग नष्ट की गई है।

बैठक में पुलिस अधीक्षक ने थाना क्षेत्रों में चलाए गए जागरूकता कार्यक्रमों की जानकारी भी दी। राष्ट्रीय एकता दिवस पर 31 अक्टूबर को जिले के थानों और विभिन्न स्थानों पर आमजन तथा विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने की शपथ दिलाई गई। इसी दिन पुलिस और जिला क्रीड़ा विभाग ने चम्पावत के गोरलचौड़ मैदान में संयुक्त रूप से ‘रन फॉर यूनिटी’ का आयोजन किया। इस दौरान बच्चों और युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में बताया गया।

इस दौरान प्रा. सीडीओ अजय सिंह, अपर जिलाधिकारी केएन गोस्वामी, एपीडी विमी जोशी,जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी देवेंद्र पटवाल, अधिशासी अभियंता हितेश कांडपाल, डीपीआरओ महेश कुमार, प्रोजेक्ट मैनेजर यूयूएसडीए अंकित आर्या सहित सभी सम्बंधित जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहें।