चंपावत 29 अगस्त 2026,
*अर्द्धकुंभ मेला 2027: प्रथम स्नान हेतु वरिष्ठ नागरिकों का दल जाएगा हरिद्वार, जिला प्रशासन ने मांगे आवेदन*
जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि शासन के निर्देशों के क्रम में आगामी वर्ष 2027 में हरिद्वार में आयोजित होने वाले *अर्द्धकुंभ मेले के अवसर पर उत्तराखंड सरकार द्वारा प्रदेश के वरिष्ठ नागरिकों (वृद्धजनों) को प्रथम स्नान (दिनांक 14 जनवरी 2027)* करवाने का निर्णय लिया गया है।
इस महत्वाकांक्षी पहल के अंतर्गत राज्य के प्रत्येक जनपद से लगभग 30 से 40 वरिष्ठ नागरिकों का एक-एक दल हरिद्वार भेजा जाना प्रस्तावित है।
जिला पर्यटन विकास अधिकारी श्रीमती लता बिष्ट ने बताया कि इस यात्रा का आयोजन पर्यटन विभाग द्वारा संचालित ‘दीन दयाल मातृ-पितृ तीर्थाटन योजना’ के तहत किया जा रहा है।
उन्होंने जनपद के इच्छुक वरिष्ठ नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि जो भी वृद्धजन इस पावन अवसर पर हरिद्वार अर्द्धकुंभ में प्रथम स्नान हेतु यात्रा करने के इच्छुक हैं, वे अपना आवेदन जिला पर्यटन कार्यालय चंपावत में जमा करवा सकते हैं।
जिलाधिकारी ने इस संबंध में संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि यात्रा की सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समयबद्ध तरीके से पूर्ण कर ली जाएं ताकि तीर्थाटन पर जाने वाले वरिष्ठ नागरिकों को किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

