चंपावत 31 जुलाई 2026,
*दिव्यांगजन सशक्तिकरण हेतु राष्ट्रीय पुरस्कार–2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 15 अगस्त तक बढ़ी*
दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा दिव्यांगजन सशक्तिकरण हेतु राष्ट्रीय पुरस्कार–2026 के लिए आवेदन एवं नामांकन आमंत्रित किए गए हैं।
इस संबंध में जानकारी देते हुए जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार ने बताया कि पूर्व में इन आवेदनों को प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि 31 जुलाई, 2026 निर्धारित की गई थी, जिसे अब इच्छुक व्यक्तियों, संस्थाओं और आमजन की सुविधा के लिए आगे बढ़ा दिया गया है।
जिला समाज कल्याण अधिकारी श्री आर एस सामंत ने बताया कि नवीनतम जानकारी के अनुसार, राष्ट्रीय पुरस्कार पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन या नामांकन सबमिट करने की अंतिम तिथि अब बढ़ाकर 15 अगस्त, 2026 कर दी गई है।
उन्होंने सभी संबंधित व्यक्तियों और संस्थाओं को सूचित करते हुए कहा कि आवेदन या नामांकन केवल ऑनलाइन माध्यम से राष्ट्रीय पुरस्कार पोर्टल https://awards.gov.in पर ही स्वीकार किए जाएंगे। डाक, कूरियर, ई-मेल अथवा किसी अन्य ऑफ़लाइन माध्यम से भेजे गए आवेदनों पर विचार नहीं किया जाएगा।
इस पुरस्कार से संबंधित विस्तृत दिशा-निर्देश, पात्रता मानदंड तथा अन्य आवश्यक जानकारी दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग की आधिकारिक वेबसाइट https://depwd.gov.in एवं राष्ट्रीय पुरस्कार पोर्टल https://awards.gov.in पर उपलब्ध है। सभी पात्र व्यक्तियों एवं संस्थाओं से अंतिम तिथि से पूर्व ऑनलाइन आवेदन करने की अपील की गई है।

