*जनपद में भारी बारिश के अलर्ट के दृष्टिगत 17 अगस्त को होने वाला ‘जनता मिलन’ कार्यक्रम स्थगित, जिलाधिकारी ने अधिकारियों को अलर्ट मोड पर रहने के दिए निर्देश*

चंपावत 15 अगस्त 2026,

*जनपद में भारी बारिश के अलर्ट के दृष्टिगत 17 अगस्त को होने वाला ‘जनता मिलन’ कार्यक्रम स्थगित, जिलाधिकारी ने अधिकारियों को अलर्ट मोड पर रहने के दिए निर्देश*

भारत मौसम विज्ञान केंद्र, देहरादून द्वारा जनपद में आगामी दिनों में अत्यधिक भारी वर्षा की चेतावनी एवं पूर्वानुमान जारी किया गया है। मौसम के इस प्रतिकूल रुख और संभावित आपदा संबंधी परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए सुरक्षा एवं सतर्कता के दृष्टिगत जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार की अध्यक्षता में आगामी दिनांक 17 अगस्त 2026, दिन सोमवार को आयोजित होने वाला जनसुनवाई कार्यक्रम ‘जनता मिलन’ कार्यक्रम जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार के आदेशों के अनुपालन में अग्रिम आदेशों तक स्थगित कर दिया गया है।

मौसम सामान्य होने पर इस कार्यक्रम के आयोजन की नवीन तिथि की सूचना पृथक से जारी की जाएगी।

जिलाधिकारी ने मौसम विभाग के पूर्वानुमान को गंभीरता से लेते हुए जनपद के समस्त जिला स्तरीय अधिकारियों को अपने-अपने मुख्यालयों में अलर्ट मोड पर बने रहने और किसी भी आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार रहने के निर्देश दिए हैं।
साथ ही उन्होंने आम जनता से भी अपील की जाती है कि वे भारी बारिश के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचें और सुरक्षा संबंधी दिशा-निर्देशों का पालन करें।