*​अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 08 मार्च को लोहाघाट में गूँजेगी ‘अस्मिता’ की हुंकार: महिलाओं एवं बालिकाओं के लिए खेल कार्यक्रम का आयोजन*

चम्पावत 06 मार्च, 2026

*​अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 08 मार्च को लोहाघाट में गूँजेगी ‘अस्मिता’ की हुंकार: महिलाओं एवं बालिकाओं के लिए खेल कार्यक्रम का आयोजन*

युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के तत्वावधान में आगामी 8 मार्च 2026 को ‘अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस’ के गौरवशाली अवसर पर “अस्मिता” (ASMITA – Achieving Sports Milestone by Inspiring Women Through Action) खेल कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया जा रहा है। ​यह कार्यक्रम जनपद चम्पावत के लोहाघाट स्टेडियम (छमनिया) में प्रातः 11:00 बजे से प्रारंभ किया जायेगा।

इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य खेलों के माध्यम से महिलाओं को सशक्त बनाना और उन्हें अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के लिए एक राष्ट्रीय मंच प्रदान करना है।

कार्यक्रम के दौरान विभिन्न आयु वर्गों में एथलेटिक्स प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा, जिसमें:

आयु वर्ग: अंडर-13 वर्ष, 13-18 वर्ष, तथा 18 वर्ष से अधिक
​मुख्य स्पर्धाएँ: 100 मीटर, 200 मीटर और 400 मीटर की दौड़

इन प्रतियोगिता में जनपद की लगभग 200 महिलाओं एवं बालिकाओं द्वारा प्रतिभाग किया जाएगा।

जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार ने जनपद के समस्त खेल प्रेमियों, बालिकाओं और महिलाओं से अपील की है कि वे इस कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें। उन्होंने यह भी कहा है कि यह आयोजन न केवल स्वास्थ्य और खेल भावना को बढ़ावा देगा, बल्कि महिलाओं के आत्म-सम्मान और ‘अस्मिता’ को एक नई पहचान भी प्रदान करेगा।