डेंगू एवं मलेरिया नियंत्रण हेतु जनपद में एक्शन प्लान तैयार, जिलाधिकारी ने दिये विशेष स्वच्छता अभियान चलाने के निर्देश*

चम्पावत 19 मई 2026,

*डेंगू एवं मलेरिया नियंत्रण हेतु जनपद में एक्शन प्लान तैयार, जिलाधिकारी ने दिये विशेष स्वच्छता अभियान चलाने के निर्देश*

जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार की अध्यक्षता में जिला सभागार में राष्ट्रीय वेक्टर जनित रोग नियंत्रण कार्यक्रम एवं राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत डेंगू एवं मलेरिया रोग की रोकथाम, नियंत्रण तथा तैयारियों को लेकर अन्तर्विभागीय समन्वय बैठक आयोजित की गई।

बैठक में जनपद में आगामी संक्रमण काल को देखते हुए विभिन्न विभागों के मध्य समन्वय स्थापित कर प्रभावी कार्ययोजना लागू करने पर विस्तृत चर्चा की गई।

मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ देवेश चौहान ने बैठक में बताया गया कि डेंगू रोग एडीज मच्छर के काटने से फैलता है तथा इसका संक्रमण काल सामान्यतः जुलाई से नवम्बर तक रहता है। पिछले पांच माह से जनपद में नियमित जांच अभियान संचालित किया जा रहा है तथा स्वास्थ्य विभाग द्वारा आवश्यक जांच किट एवं दवाइयों की उपलब्धता सुनिश्चित की गई है। जनपद में जिला चिकित्सालय में एलाइजा (ELISA) जांच किट उपलब्ध है। साथ ही जनपद में डेंगू रोगियों के उपचार हेतु कुल 22 आइसोलेटेड बेड की व्यवस्था की गई है तथा मच्छरदानियों सहित आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित की गई है।

जिलाधिकारी ने सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए डेंगू नियंत्रण हेतु प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने ग्रामीण विकास विभाग, पंचायती राज विभाग, नगर निकाय, जलापूर्ति विभाग, सिंचाई विभाग, शिक्षा विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, आपदा प्रबंधन विभाग सहित कुल 15 विभागों को स्वास्थ्य विभाग के साथ समन्वय बनाकर कार्य करने को कहा।

जिलाधिकारी ने डेंगू के प्रजनन स्थलों को चिन्हित कर उन्हें नष्ट करने पर विशेष जोर दिया गया। उन्होनें निर्देशित किया कि कूलर, पुराने टायर, गमले, पानी की टंकियां, खुले बर्तन एवं अन्य स्थानों पर रुके साफ पानी में मच्छरों का लार्वा विकसित न होने दिया जाए।

उन्होंने नगर निकायों एवं ग्राम पंचायतों को सोर्स रिडक्शन अभियान चलाकर संभावित स्थलों की नियमित सफाई कराने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष फॉगिंग के साथ साथ सफाई अभियान संचालित करने के निर्देश दिए। नगर पालिकाओं को जून से सितम्बर तक नियमित फॉगिंग अभियान चलाने तथा कूड़ा डंपिंग जोन में कीटनाशक छिड़काव करने को कहा गया।

मुख्य शिक्षा अधिकारी को निर्देशित किया गया कि सभी विद्यालयों में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया जाए। विद्यालय परिसरों एवं आसपास जलभराव न होने दिया जाए तथा बच्चों को डेंगू से बचाव के प्रति जागरूक करने हेतु विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाएं। साथ ही कक्षाओं में मच्छरों से बचाव हेतु आवश्यक उपाय सुनिश्चित किए जाएं।

बैठक में बताया गया कि राष्ट्रीय वेक्टर जनित रोग नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत डेंगू एवं मलेरिया की रोकथाम एवं नियंत्रण हेतु जनपद में रैपिड रिस्पॉन्स टीम (RRT) का गठन किया गया है, जो रोग से संबंधित मामलों में त्वरित जांच, उपचार एवं निगरानी कार्य सुनिश्चित करेगी।

जिला स्तरीय रैपिड रिस्पॉन्स टीम

डॉ. मंजूनाथ (बाल रोग विशेषज्ञ) – 8050171381
डॉ. अजय कुमार (फिजिशियन) – 8740998039
श्री मुलकीम अंसारी (माइक्रोबायोलॉजिस्ट) – 9759048482
श्री विष्णु गिरी (फार्मासिस्ट) – 9917055398

पीएचसी बनबसा सुविधा स्तरीय टीम

डॉ. लक्ष्मी (मेडिकल ऑफिसर) – 6396988628
श्री गणेश चंद (हेल्थ सुपरवाइजर) – 7534852957
श्री प्रकाश भट्ट (फार्मासिस्ट) – 9927362743

एसडीएच टनकपुर सुविधा स्तरीय टीम

डॉ. जितेंद्र जोशी – 9560463727
श्रीमती भावना (स्टाफ नर्स) – 9557014868
श्री जगदीश सिंह कुंवर (फार्मासिस्ट) – 9897962658
श्री प्रभात राजपूत (लैब टेक्नीशियन) – 7500666466

जिला चिकित्सालय चम्पावत सुविधा स्तरीय टीम

डॉ. रवि कुमार (मेडिकल ऑफिसर) – 7830639025
श्री हिमांशु कोहली (स्टाफ नर्स) – 9760830577
श्री तन सिंह (फार्मासिस्ट) – 9411308862
श्री मुलकीम अंसारी (माइक्रोबायोलॉजिस्ट) – 9759048482

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी डॉ. जी.एस. खाती, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. देवेश चौहान, मुख्य शिक्षा अधिकारी मान सिंह, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी देवेन्द्र पटवाल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।