बनबसा lमाननीय सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चंपावत माननीय भावदीप राउते सर के निर्देश पर आज दिनांक 12 जून वर्ष 2026 को माननीय न्यायिक मजिस्ट्रेट काजल रानी जी महोदया बाह्य न्यायालय टनकपुर के मार्गदर्शन और नेतृत्व में बाल श्रम के विरुद्ध विश्व दिवस मनाया गयाl इस अवसर पर विधिक साक्षरता शिविर और बाल श्रम के विरुद्ध जन जागरूकता रैली का आयोजन किया गयाl शिविर और रैली के माध्यम से नालसा बच्चों के लिए बाल अनुकूल कानूनी सेवाएं योजना 2024, बच्चों के अधिकार, बाल श्रम निषेध और विनियमन अधिनियम 1986 जिसके तहत बच्चों से खतरनाक उद्योगों में कार्य करवाना कानूनी रूप से दंडनीय अपराध है और शिक्षा का अधिकार अधिनियम 2009 जिसके तहत 6 वर्ष से 14 वर्ष तक के बच्चों के लिए निशुल्क और अनिवार्य शिक्षा जरूरी हैl बच्चों से संबंधित अपराधों की शिकायत के लिए चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग और पेंसिल पोर्टल के बारे में बताया गयाl शिविर में पीएलवी अर्जुन सिंह पीएलबी अजय गुरुरानी पीएलबी विजेंद्र अग्रवाल पीएलबी दीपा देवी पीएलवी अमित कुमार पीएलबी किरण जोशी पीएलबी किरण गहतोड़ी पीएलबी शमशाद बानो पीएलबी इजहार अली पीएलबी सोनी सिंह पीएलवी हरिप्रिया जोशी पीएलबी रीता कनौजिया नवनियुक्त पीएलबी कुंवर सिंह भंडारी दिग्विजय सिंह तड़ागी श्याम दत्त तिवारी सुनीता टमता सुनील कुमार सुरेश उप्रेती अनिल कुमार प्रमोद कुमार प्रो बोनो पीएलबी पूजा जोशी राधा चंद सोनी जहां ममता भंडारी आदि मौजूद थेl


