चंपावत 28 जून 2026,
*माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के चम्पावत भ्रमण कार्यक्रम के दृष्टिगत सुरक्षा एवं सुगम यातायात हेतु पुलिस प्रशासन द्वारा ‘यातायात डायवर्जन प्लान’ जारी*
दिनांक 29 जून, 2026 को माननीय मुख्यमंत्री, उत्तराखण्ड सरकार महोदय का जनपद चम्पावत में भ्रमण कार्यक्रम प्रस्तावित है। भ्रमण के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ रखने, कानून व्यवस्था बनाए रखने तथा आम जनमानस को सुगम एवं बाधारहित यातायात व्यवस्था उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिला पुलिस एवं प्रशासन द्वारा एक विस्तृत यातायात डायवर्जन प्लान (Traffic Diversion Plan) तैयार किया गया है।
यह प्लान कल भ्रमण कार्यक्रम की समाप्ति तक प्रभावी रहेगा।
*प्रमुख यातायात डायवर्जन मार्ग:*
खटीमा, बनबसा व टनकपुर से आने वाले वाहन: इन क्षेत्रों से आने वाले समस्त वाहन जिन्हें लोहाघाट एवं पिथौरागढ़ आदि क्षेत्रों की ओर जाना है, वे वाहन बनलेख बैरियर से ललुवापानी होते हुए भैरवा तिराहा से छतार तिराहा के रास्ते अपने गन्तव्य की ओर प्रस्थान करेंगे।
*पिथौरागढ़ व लोहाघाट से आने वाले वाहन:* पिथौरागढ़ एवं लोहाघाट आदि क्षेत्रों से आने वाले समस्त वाहन जिन्हें टनकपुर, बनबसा व मैदानी क्षेत्रों की ओर जाना है, वे वाहन छतार तिराहे से जी०आई०सी० तिराहा, एफ०सी०आई० तिराहा से कापड़ी तिराहा (पुलिस लाईन) होते हुए अपने गन्तव्य को जायेंगे।
*भारी वाहन एवं जीरो जोन संबंधी विशेष निर्देश:*
भारी वाहनों पर रोक: समस्त प्रकार के भारी वाहनों को माननीय मुख्यमंत्री महोदय (वी०आई०पी०) के आगमन से ठीक 01 घण्टा पूर्व तिलौन व बनलेख बैरियर पर रोक दिया जायेगा।
*जीरो जोन व्यवस्था:* माननीय मुख्यमंत्री महोदय के आगमन से ठीक आधा घण्टा पूर्व वी०आई०पी० रूट को पूर्णतः ‘जीरो जोन’ (Zero Zone) घोषित कर दिया जाएगा, जहाँ किसी भी प्रकार के सामान्य यातायात का संचालन पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा।
*निर्धारित पार्किंग व्यवस्था:*
कार्यक्रम में आने वाले वाहनों तथा सामान्य वाहनों के सुव्यवस्थित ठहराव हेतु पुलिस द्वारा निम्नलिखित स्थलों पर पार्किंग व्यवस्था सुनिश्चित की गई है:
*भैरवा पार्किंग*
टी०आर०सी० (TRC) पार्किंग
*सुरक्षा एवं नियंत्रण बैरियर व्यवस्था:*
यातायात को नियंत्रित करने और कानून व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए पूरे रूट पर निम्नलिखित 8 प्रमुख स्थलों पर कड़े सुरक्षा बैरियर क्रियाशील रहेंगे:
तिलौन बैरियर
छतार तिराहा
जी०आई०सी० तिराहा
ललुवापानी तिराहा
एम०ई०एस० तिराहा
भैरवा तिराहा
कापड़ी तिराहा
एस०एस०बी० तिराहा / गणपति तिराहा
*अपील:*
जिला पुलिस प्रशासन चम्पावत समस्त सम्मानित जनता, वाहन स्वामियों एवं चालकों से अपील करता है कि माननीय मुख्यमंत्री जी के भ्रमण कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें तथा असुविधा से बचने के लिए डायवर्जन प्लान के अनुसार ही अपनी यात्रा तय करें।

